बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर की सरपंच बीना जमवाल ने पंचायत में बने रामलीला मंच का शुक्रवार मरम्मत कार्य शुरू कराया। उन्होंने बताया कि हर साल नवरात्र में यहां रामलीला का मंचन किया जाता है। इसकी स्थिति काफी बदहाल हो गई थी। पंचायत फंड से इसकी मरम्मत कराई गई है। इस मौके पर पंच अखिलेश्वर जमवाल, मंजू जमवाल, सुमित्रा देवी अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद