कस्वे की वार्ड 11 मोबाइल टावर लगने का विरोध करते महिलाए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। वार्ड-11 में एक निजी दूरसंचार कंपनी का टावर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए शुक्रवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इस टावर को नहीं हटाया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
स्थानीय निवासी सुषमा चौधरी, दीपा शर्मा, कांता चोपड़ा, अनीता भगत आदि ने कहा कि मोहल्ले वालों की राय लिए बिना कंपनी की तरफ से उनके घर के पास मोबाइल टावर लगाया गया है। टावर की किरणों का इंसान पर बुरा प्रभाव पड़ता है और बीमारियों का शिकार होता है, जिसके चलते जल्द से जल्द टावर हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका को इस संबंध में शिकायत दर्ज करा दी गई है। प्रशासन की तरफ से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में स्थानीय लोग बड़ा प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि जिस जगह टावर लगाया गया है, उससे कुछ दूरी पर सरकारी अस्पताल भी है और स्कूल भी। ऐसे में जल्द से जल्द इस टावर को शिफ्ट किया जाए।