फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति न होने पर लोग भड़के

विज्ञापन
गांव लगोटिया में विरोध करते हुए ग्रामीण
विज्ञापन
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरां साहिब के गांव लंगोटिया में जल शक्ति विभाग की तरफ से गए ट्यूबवेल के बंद होने के विरोध में मंगलवार को लोगों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के जम्मू संभाग संयोजक ओमप्रकाश खजूरिया ने की।
विज्ञापन

खजूरिया ने कहा कि पंचायत के अंतर्गत गांव लगोटियां व आसपास के गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मुहैया कराने हेतु पीएचई रूरल डिविजन जम्मू की तरफ से वर्ष 2010-2011, लंगोटियां स्कीम के तहत करीब 197 लाख रुपये के प्रोजेक्ट को शुरू किया गया। उसके बाद इस प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित राशि के खर्च भी किया गया, मगर जल शक्ति विभाग उस दिन से आज तक लोगों को पानी उपलब्ध कराने में विफल साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते ट्यूबवेल लंबे समय से बंद है। उसकी जांच कराई जानी चाहिए, क्योंकि जनता यह जानना चाहती है कि आखिर करीब दो करोड़ के प्रोजेक्ट के विफल होने का क्या कारण है। अगर कहीं पर किसी ने हेरी-फेरी की है, जो इस संबंध में जांच कमेटी से जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पंचायत के नायब सरपंच सरदार बलवीर सिंह, पंच मोहिंद्र लाल, पंच कृष्ण लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें