फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
हिन्दू धर्म के लोगो की भावनाए आहत करने पर विरोध- प्रदर्शन करते हुए लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। वेब सीरीज तांडव में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। फिल्म निर्माणव अभिनेता सैफ अली खान के खिलाफ लोगों ने सोमवार को कस्बे में नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

समाजसेवी इंद्रजीत सूदन के नेतृत्व में लोगों ने वार्ड-12 में फिल्म व अभिनेता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इंद्रजीत सूदन ने कहा कि वेब सीरीज तांडव में हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने पर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म के अभिनेता सैफ अली खान व निर्देशक ने सीरीज में भगवान शिव का मजाक बनाया है। जो हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म को तब तक प्रतिबंधित किया जाए जब तक इसमें से हिंदू भावना को ठेस पहुुंचाने वाले हिस्से को हटाया नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए फिल्म के अभिनेता सहित निर्माता व निर्देशक को मांफी मांगनी चाहिए। विरोध जता रहे लोगों ने देश के सूचना और प्रसारण से वेब सीरीज पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने कहा कि तांडव वेब सीरीज में हिंदू विरोधी प्रकरण शामिल है। हिंदू भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है। इसलिए केंद्रीय मंत्री को इस पर ध्यान देना चाहिए। अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान कस्बे के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें