फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन कर की जा रही कालाबाजारी

विज्ञापन
आरएस पुरा की शामका पंचायत के सरपंच बलकार सिंह के नेतृत्व में मिट्टी खनन के विरोध में प्रदर्शन करत
विज्ञापन
आरएस पुरा। बासपुर-शामका सड़क पर भट्ठा मालिक अवैध रूप से खनन कर मिट्टी की कालाबाजारी कर रहे हैं। सोमवार को भट्ठा मालिकों द्वारा मिट्टी का भंडार किए जाने पर आरएस पुरा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। मिट्टी का भंडार करने पर आसपास के किसानों को बारिश के चलते खेत में पानी रुकने पर फसल खराब होने की आशंका हो रही है। यही नहीं कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे हैं, जिससे लोगों का आना जाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच आत्मा सिंह, सतपाल शर्मा, चौधरी राजेश कुमार खन्ना, पंच सुनीता चौधरी पंच जयपाल आदि ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया लेकिन ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा अवैध रूप से की जा रही मिट्टी के खनन के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब क्षेत्र के लोगों की आवाज पंचायत की ओर से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा तक पहुंचाए जाने के लिए विरोध में प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें