फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम को कोविड-19 अस्पताल बनाने के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
राजोरी मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम को कोविड-19 अस्पताल बनाने के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना के बढ़ते संक्रमितों को रखने के लिए जिला प्रशासन ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम को कोविड-19 अस्पताल में बदलने का निर्णय लिया है। इसके खिलाफ सोमवार को लोग सड़कों पर उतर आए। राजोरी नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने लोगों के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर इस निर्णय को जल्द वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल वार्ड 9 के पार्षद पुष्पिंदर गुप्ता और वार्ड 10 के पार्षद राजेंद्र गुप्ता, वार्ड 11 की पार्षद ममता शर्मा और वार्ड 8 से पार्षद संजय शर्मा ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम को कोविड अस्पताल बनाने के प्रशासन के फैसले को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के आसपास बहुत घना मोहल्ला है और काफी संख्या में लोग वहां रहते हैं। ऐसे में उस क्षेत्र को कोविड-19 अस्पताल बनाना पूरे राजोरी के लिए खतरा साबित हो सकता है। सभी ने डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह कोविड-19 का अस्पताल खेवरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी, राजोरी के पुराने अस्पताल या किसी भी दूरदराज के अन्य क्षेत्र में बना सकते हैं, लेकिन शहर के बीचों-बीच वह कोविड-19 अस्पताल बनाने की अनुमति कभी नहीं देंगे।
उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोविड-19 बनाने का प्रयास किया तो राजू निवासी उसके लिए सड़कों पर उतर खुलेआम प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें