फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल, होटल खुले, लेकिन ग्राहकों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर प्रशासन की नई गाइड लाइन के तहत सोमवार को अनलाक -1 में ढाई माह बाद शहर में शापिंग माल, रेस्टोरेंट खोले गए। 50 फीसदी क्षमता के साथ लोगों को ठहराए जाने की अनुमति के साथ होटल भी खोले गए। बाजार दो घंटे के अतिरिक्त समय के साथ सुबह 9 से रात 7 बजे तक खुले रहे। लेकिन ग्राहकों का इंतजार रहा। धार्मिक स्थलों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद रखे गए हैं। बार्बर शाप, सैलून और पार्लर मंगलवार को खुल जाएंगे।
विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्र में सोमवार को रेस्टोरेंट, फूड प्वाइंट खुले, लेकिन यहां से होम डिलीवरी ही की गई। यहां ग्राहकों को बैठने की अनुमति नहीं दी गई है। पुरानी मंडी में सतपाल फास्ट फूड के राकेश ने बताया कि ढाई माह बाद उन्होंने फूड प्वाइंट खोला है। लेकिन होम डिलीवरी के लिए ही सप्लाई दी जा रही है। शहर के अधिकतर रेस्टोरेंट और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों से अधिकतर स्टाफ घरों को चला गया है।
वहीं, अधिकतर होटलों पर साफ सफाई का काम हुआ। कोविड संकट के चलते अधिकतर होटलों में पर्यटक नहीं पहुंच पाए हैं। आल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन के प्रधान पवन गुप्ता के अनुसार सोमवार को एसओपी के तहत होटल उद्योग शुरू हुआ। लेकिन मौजूदा कोविड संकट के चलते अभी होटल उद्योग को गति मिलने में कई महीने लग सकते हैं। कोविड से पर्यटन क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। होटलों में काम करने वाला स्टाफ भी लगभग घरों को चला गया है। बहरहाल सभी होटल मालिकों को सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करने को कहा गया है। शहर में शापिंग माल खोले गए हैं। जिनमें आने वाले ग्राहकों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। पहले दिन काफी कम लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। जबकि माल में कुछ दुकानें साफ सफाई के कारण नहीं खुल पाईं। रेस्तराओं पर होम डिलीवरी और खाने पीने की वस्तुएं ले जाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें