तीसरे दिन भी टियुववैल पर लटकता दिखा ताला
ज्यौड़ियां। खौड़ के बरडोह ओल्ड ट्यूबवेल पर शनिवार को तीसरे दिन भी ताला लगा रहा। विशेष बात यह है कि जल शक्ति विभाग ने अभी तक जलापूर्ति के संबंध में कोई गंभीरता नहीं दिखाई है।
पेयजल किल्लत झेल रहे खौड़ की पंचायत बरडोह के लोगों का गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा। ग्रामीणों ने बरडोह ओल्ड ट्यूबवेल पर तालाबंदी कर प्रदर्शन भी किया। पंचायत बरडोह के लोगों के अनुसार उनको एक माह से पानी नहीं मिल रहा है। पानी की किलत से जूझ रहे लोगों ने प्रदर्शन किया। इससे पहले विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। सरपंच मंगो देवी ने बताया कि 30 दिन से बरडोह के फयाल मोहल्ला में पानी नहीं मिल रहा था। इसके बारे में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कई बार बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।