फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीर बाबा की मजार पर चोरी

विज्ञापन
पीर बाबा ज़ी की मजार पर सीसी टीवी फुटेज में दिखे चोर।
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां तक कि अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पीर पैगंबरों की मजार और दूसरे धार्मिक स्थलों को भी नहीं बक्शा जा रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव कोटला कैंप त्रेवा स्थित पीर बाबा की मजार से गुल्लक तोड़ कर दो चोर नकदी लेकर फरार हो गए। इसका पता तब लगा जब शिव शाह नामक सेवक वहां लगे सीसीटीवी की जांच करने पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार शिव शाह इन दिनों वेयर हाउस जम्मू में रहते हैं। उन्होंने अपना मोबाइल यहां लगे सीसीटीवी के साथ कनेक्ट कर रखा है। मगर मोबाइल पर मजार की लोकेशन न दिखने से शनिवार सुबह वो यहां पहुंच कर सीसीटीवी की जांच करने लगे। जब उन्हें अंदर लगाया गया तो गुल्लक टूटा हुआ दिखा। उन्होंने फुटेज को खंगालना शुरू किया, जिसमें 30 नवंबर की रात को दो युवक किसी पत्थर से गुल्लक का ताला तोड़ते दिखे, जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें