फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही

Thu, 03 Jun 2021 12:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू में अफसरों की उदासीनता का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद पत्नी मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में दोमाना मढ़ क्षेत्र के एक गांव में कोरोना महामारी से एक निजी स्कूल में चालक पद पर तैनात व्यक्ति की मौत से परिवार बिखर गया है। मृतक का बेटा 13 साल और बेटी 10 साल की है। इन मासूम बच्चों के पिता की 18 मई को कोविड से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने बताया कि पति प्राइवेट नौकरी करते थे। वे बच्चाें को अच्छी शिक्षा दिलाकर सरकारी नौकरी दिलाना चाहते थे, लेकिन उनके अचानक गुजर जाने से पूरा परिवार बिखर गया है।

पति की मौत के बाद से वह मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रही है, लेकिन अभी तक यह प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पाया है। वे बच्चों को कैसे पालेंगी, इन्हीं शंकाओं से घिर गई हैं। परिवार के सभी सदस्याें को सरकार से उम्मीद है कि उन्हें मुसीबत की इस घड़ी में कुछ राहत व मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सवाल-आखिर हमारा कसूर क्या था?: कश्मीरी पंडितों पर बरपाए गए कहर की झकझोर देने वाली घटनाएं    
यह भी पढ़ें- शोक में डूबा जम्मू-कश्मीर: फफक-फफककर रोए लोग जब उठी राकेश पंडिता की अर्थी, सबका एक ही सवाल...    

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें