फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने दुकानों के आगे खींची पीली लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अब दुकानों की हद से बाहर सड़क पर सामान नहीं लगाया जा सकेगा। इसके लिए निगम ने दुकानों के बाहर पीली लाइन खींच दी है। पुराने शहर के मोहल्ला पहाड़ियां और गांधी नगर की गोल मार्केट से अभियान की शुरूआत की गई है। दुकानदारों से कहा गया है कि वह इस लाइन के आगे आकर अपना सामान नहीं लगाएं, ताकि अतिक्रमण न हो और सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

दरअसल, बहुत से दुकानदार अपनी दुकानों का सामान दुकान के बाहर आकर लगा लेते हैं। इसके साथ ही दुुकानों के बाहर वाहन भी लग जाते हैं। इसकी वजह से सड़के तंग हो जाती हैं। जिसका असर मार्केट में जाम को न्यौता देता है। इसको कम करने के लिए निगम की ओर से यह कवायद शुरू की गई है। शहर की सभी मार्केट में ऐसा किया जाएगा ताकि दुकानदारा अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें