फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग का छापा: जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सूखे मेवे के दो कारोबारी ठिकानों पर कार्रवाई, 200 करोड़ की बेहिसाब आय का पता चला 

Fri, 05 Nov 2021 09:05 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आयकर विभाग ने दोनों कारोबारियों के यहां से खरीद-बिक्री में बड़ा अंतर पाया। एक समूह बेनामी स्वामित्व वाली कंपनी भी चला रहा है। 
 
विज्ञापन
income tax - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने सूखे मेवों के प्रसंस्करण और व्यापार के व्यवसाय में लगे दो कारोबारी समूहों के जम्मू-कश्मीर व पंजाब स्थित घरों व प्रतिष्ठानों की तलाशी में 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता लगाया। इस दौरान डिजिटल साक्ष्य सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए है। यह दर्शाता है कि समूह वर्षों से सूखे मेवों की खरीद को अत्यधिक बढ़ाकर दिखा रहा है। 

विज्ञापन


बही खातों में बड़ा अंतर मिला 
प्रवक्ता के अनुसार जब्त किए गए साक्ष्य इस तथ्य की भी पुष्टि करते हैं कि समूह के निदेशकों द्वारा ऐसी खरीद के लिए किए गए भुगतान के बदले बेहिसाब नकद वापस प्राप्त किया गया है। इस बात का भी प्रमाण मिला है कि बही-खाते के समानांतर सेट को तैयार किया जा रहा था और बही-खातों के दोनों सेटों में दर्ज की गई बिक्री और खरीद के बीच बड़ा अंतर पाया गया है। 

चालीस करोड़ के अतिरिक्त भंडार का पता चला 
इनमें से एक समूह सूखे मेवों की बेहिसाब खरीद और बिक्री में भी लिप्त है। तलाशी कार्रवाई के दौरान 40 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भंडार का पता चला है। जब्त की गई सामग्री और एकत्र किए गए सबूतों के विश्लेषण से पता चलता है कि समूहों में से एक बेनामी स्वामित्व वाली कंपनी भी चला रहा है। दोनों समूहों में आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 आईबी के तहत कटौती के दावे को वास्तविक नहीं पाया गया है, जो लगभग 30 करोड़ रुपये अनुमानित है।
विज्ञापन


63 लाख नकदी व दो करोड़ के आभूषण जब्त, 14 बैंक लॉकर सीज
तलाशी कार्रवाई में 63 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी और 2 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए हैं। चौदह बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है। तलाशी कार्रवाई में 200 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता चला है। प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई 28 अक्तूबर को की गई। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें