फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल नहीं भरने वालों के कटेंगे कनेक्शन, लक्ष्य हासिल करने वाले कर्मचारी होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली बिल नहीं भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएं, उन पर जुर्माना लगाया जाए। राजस्व लक्ष्य हासिल करने वाले बिजली कारपोरेशन के कर्मचारियों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह बात प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने जम्मू में अधिकारियों से बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व घाटे का पता लगाने को कहा, ताकि खरीदी गई बिजली और राजस्व के बीच अंतर खत्म हो सके। साथ ही निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से 11 केवी फीडरों और लाइनों में आने वाली बाधाओं का निवारण करने को कहा। इससे अचानक बिजली खराबी से होने वाली कटौती से बचा जा सकेगा। विशेष रूप से विभिन्न सब ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन डिवीजनों के अधिकारी पुरानी समस्याओं वाली लाइनों और फीडरों की पहचान करें। प्रमुख सचिव ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं और अन्य कार्यक्रमों के तहत राजस्व वसूली और विभिन्न विकास कार्यों की स्थिति की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

फीडर मीटरों की जांच के निर्देश
अधिकारियों ने बैठक में बताया कि फीडरों की शत प्रतिशत मीटरिंग की जा रही है। इस पर निर्देश दिए कि सभी फीडर मीटरों की जांच की जाए। आपूर्ति, नुकसान और शेष वसूली जाने वाली राशि का डेटाबेस तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल ई-सपोर्ट में फीड किया जाए। सभी फीडर प्रबंधकों और पर्यवेक्षीय इंजीनियरों को पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि पर नकद प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले फीडर हैं। इन पर सख्ती की जाए।
जम्मू-श्रीनगर में लग रहे एक-एक लाख स्मार्ट मीटर
प्रमुख सचिव को बैठक में बताया गया कि वर्तमान में जम्मू और श्रीनगर शहरों में एक-एक लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। भविष्य में दोनों शहरों के लिए 3 लाख स्मार्ट मीटर शीघ्र ही स्थापित किए जाने की तैैयारी है। अधीक्षण अभियंताओं को ऐसे मीटरों की स्थापना के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने और सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता सूची में शामिल करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में सर्दियों की तैयारियों पर मंथन किया गया। पोल, तार और कंडक्टर सहित आवश्यक उपकरण और सामग्री की उपलब्धता पर चर्चा हुई। शीतकालीन जिलों की समस्या पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। किश्तवाड़, डोडा, पुंछ में पहले से काम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें