फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो के भक्तों के लिए नई सुविधा: आरक्षण काउंटर पर आवास सुविधा शुरू, कम समय के लिए मिल सकेंगे कमरे

Thu, 28 Dec 2023 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि यहां बिना बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कम समय के लिए कमरा उपलब्ध होगा। इससे बोर्ड की कमरा आवंटन दक्षता बढ़ेगी।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कटड़ा आने वाले माता वैष्णो देवी के भक्तों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है।  भवन आने वाले भक्तों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में पूछताछ व आरक्षण काउंटर पर आवास सुविधा का शुभारंभ किया है। 

विज्ञापन


बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा कि यहां बिना बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कम समय के लिए कमरा उपलब्ध होगा। इससे बोर्ड की कमरा आवंटन दक्षता बढ़ेगी। अधिक संख्या में तीर्थयात्रियों को लाभ होगा।

तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भवन से भैरों जी मंदिर तक यात्री रोप वे के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया गया है। जनवरी से इसका ऑनलाइन कोटा प्रति दिन तीन हजार टिकट तक कर दिया जाएगा। पवित्र पिंडियों के लाइव दर्शन सुविधा भी दी जा रही है। 
विज्ञापन


एक द्विभाषी इंटरएक्टिव चैटबॉट भी विकसित किया है। यह भक्तों के प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए ईवीआरएस से सुसज्जित है। गौरतलब है कि कॉल सेंटर से हर महीने 20 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा मिल रही है।

श्राइन बोर्ड ने क्यूआर कोड, ईडीसी मशीनों, यूपीआई भुगतानों की स्थापना और दान के लिए लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफार्मों पर ऑन-बोर्डिंग से नकद लेनदेन कम करने के लिए डिजिटल भुगतान को एकीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें