फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को सरोर अड्डा क्षेत्र में एक ट्रक विजयपुर से बाड़ी ब्राह्मणा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सरोर अड्डा के पास पहुंचा अचानक एक पैदल चल रहा युवक उसकी चपेट में आ गया। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। चालक अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

दो वाहनों की भिड़ंत, दोनों के चालक फरार
बाड़ी ब्राह्मणा। बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को दो वाहनों की भिड़ंत हो गई। इसमें किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। न ही इस संदर्भ में मामला दर्ज किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दोनों गाड़ियां सड़क के दोनों ओर गिर गई। भीषण हादसा होने के बाद भी इसके बारे में कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। क्योंकि दोनों की तरफ से किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के चालक फरार हैं। शायद उनकी सुलह हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें