फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आठ साल की छात्रा की मौत

विज्ञापन
बच्ची की मौत पर विलाप करते हैं उसके पिता
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर अड्डा क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहतीसरी कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अर्चिता पुत्री नरेश कुमार निवासी गरोटा पंजाब पठानकोट मौजूदा समय में बाड़ी ब्राह्मणा के तबेला क्षेत्र में रहती थी। अर्चिता रोज की तरह स्कूल पैदल जाया करती थी। उसे छोड़ने उसके पापा जाया करते थे। बुधवार को वह स्कूल में परीक्षा देकर मां के साथ आ रही थी। इस बीच सरोर अड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने लगी। तो विजयपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 सीआर 2045 पर सवार अविनाश चंद्र निवासी चकलाला बिश्नाह ने उसे टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर से बच्ची दूर जा गिरी। मौके पर इकट्ठे हुई भीड़ ने पुलिस को सूचित किया, और बच्ची को श्री ओम अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा में पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। बच्ची के शव को जीएमसी जम्मू में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं मृतक के पिता नरेश कुमार ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। अर्चिता से एक बड़ी बेटी है। कई बार अर्चिता को वह स्कूल खुद छोड़ने जाया करते थे, उसके बाद काम पर चले जाते थे। छुट्टी होने के बाद उसकी मां उसे लेने जाती थी। बुधवार को ऐसी अनहोनी हुई, जिससे उसका परिवार टूट गया है।
विज्ञापन

--------
23 मई से है छुट्टियों का आदेश
शिक्षा विभाग की तरफ से 23 मई से गर्मी की छुट्टियों का आदेश जारी किया गया है, लेकिन इस बार गर्मी की छुट्टियां तत्काल घोषित कर दी गईं, जिससे निजी स्कूलों में चल रही परीक्षा के लिए बाधा उत्पन्न हो गई। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में तय की गई परीक्षा को खत्म करने के लिए छूट दी थी। अर्चिता भी परीक्षा देने के बाद घर आ रही थी। अगर गर्मी की छुट्टियों का तत्काल आदेश लागू कर दिया जाता, तो अर्चिता इस दुर्घटना का शिकार न होती।
विज्ञापन

------
प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान
बच्ची के साथ हादसा होने के बाद स्कूल और प्रशासन की तरफ से किसी ने भी अस्पताल जाकर संज्ञान नहीं लिया, जिसको लेकर घरवालों ने रोष व्यक्त किया है।
आल्टो कार और बाइक की टक्कर में एक घायल
घगवाल। कस्बे के जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर नौनाथ में एक कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को नौनाथ के मुख्य चौक में कार न. जेके 08 के 2236 ने आगे चल रही बाइक जेके 21 एफ 0547 को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कार चालक फरार हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने कार का पीछा किया और उसे थोड़ी दूर पर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल कोशल सिंह पुत्र नंद सिंह निवासी सारथी को एक्सीडेंटल हॉस्पिटल घगवाल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें