फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के हाईवे पर सोमवार सुबह एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत व दूसरा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह कस्बे के मुख्य चौक के निकट हाईवे में ट्रक नंबर पीबी 07 एएल 1375 ने एक मोटरसाइकिल न. जेके 21 जी- 6189 को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप बाइक पर सवार चग्गर सिंह (76) पुत्र छत्तर सिंह निवासी रख अंब टाली सांबा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य कृष्ण कुमार पुत्र बाबू राम निवासी करंडी सांबा घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया व घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव के पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें