फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बिश्नाह क्षेत्र के गांव चक चिमना में एक मारुति वैन व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 30 वर्षीय युवक संजीव कुमार उर्फ रॉकी की मौत हो गई। इससे युवक के गांव में मातम पसर गया। यह हादसा रविवार 3 बजे के आसपास हुआ।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार संजीव कुमार पुत्र रूप लाल निवासी चकड़ा बिश्नाह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बिश्नाह के उप जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। जैसे ही उसके गांव चकड़ा में संजीव कुमार के मौत की खबर पहुंची तो मातम पसर गया। सरपंच विजय सिंह ने बताया कि युवक काफी मेहनती था और क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण में डेलीवेजर के तौर पर काम कर रहा था। उसी से उसका गुजारा चल रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के दे दिए गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें