फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
कार ब स्कूटी की टक्कर में घायल का उपचार करते डॉक्टर। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। गांव कोटली मिया फत्ता-लगोटिया सड़क मार्ग के पास बाइक स्लिप होने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए युवक जीएमसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान खेमराज (18) पुत्र तरसेम लाल निवासी लगोटिया गांव के रूप में हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार दोपहर को खेमराज बाइक से जा रहा था। अचानक बाइक स्लिप हो गई। इसमें उसके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों के सहयोग से परिजन उसे उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मीरां साहिब ने पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कार और ऑटो टकराए, कोई हताहत नहीं
बाड़ी ब्राह्मणा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के सामने कार और ऑटो की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। बुधवार को सब्जी से भरा एक ऑटो जेके 20 8342 राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ा था। वहीं जम्मू की ओर जा रही एक कार नंबर जेके 02 बीए 2403 ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और ऑटो का निचले का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में किसी को भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन

चक अवतारा में अधेड़ का शव बरामद
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव चक अवतारा में वीरवार दोपहर एक दुकान के अंदर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लोगों ने पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। बताया जाता है है कि वह इस क्षेत्र में भीख मांग कर गुजारा कर रहा था। उसकी आयु 65 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान हेतु जम्मू जीएमसी भेज दिया। संवाद
कार और स्कूटी की टक्कर में दो घायल
बिश्नाह। वार्ड-2 बाईपास में वीरवार को हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
हादसा उस समय हुआ जब एक कार चालक ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मु रेफर कर दिया। घायलों की पहचान चमन पाल सिंह पुत्र सरदार निर्मल सिंह निवासी डिग्याना, ऋषि कुमार पुत्र इंदर राज निवासी रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें