फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहार को मरालिया डाक वंग्ला के पास एक और कार नहर में गिरी

विज्ञापन
मरालिया डाक वग्लां के पास नहर में गिरी मारूती कार - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। मरालिया के सरकारी डाक बंगले के पास गांव गुज्जर बस्ती के पास मीरां साहिब से आ रही कार रणवीर नहर में जा गिरी, जिसमें चालक के अलावा एक अन्य सवार था। रणवीर नहर बंद होने के चलते कार में बैठे दोनों लोग बाल-बाल बच गए। वहां पहले से ही पुलिस और स्थानीय लोग एकत्र थे। लोगों ने दोनों लोगों को नहर से बाहर निकाला, जिन्हें मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

किसान नेता सुभाष दषगोत्रा का कहना है कि रणवीर नहर की हालत खस्ता होने पर नहरी विभाग इसके लिए जिम्मेदार है। कई स्थानों से नहर के किनारे धंसे होने पर न जाने कब कोई वाहन नहर में जा गिरे। उन्होंने कहा कि नहर को बचाए जाने के लिए सरकार के पास योजना न होना है। हर वर्ष नहर की सही सफाई के लिए बंद किया जाता है, लेकिन इसकी सही सफाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि 150 वर्ष पहले डोगरा शासक के महाराज द्वारा रणबीर नहर का निर्माण कराया गया था। आजादी के 70 वर्ष कोई नई नहर का निर्माण नहीं हो पाया। सरकार को चाहिए कि इन नहरों का रख-रखाव रखने के लिए नहरी विभाग को चुस्त किया जाए। ताकि किसानों को सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति होने के साथ नहर का बेहतर रख-रखाव होने पर घट रही दुघर्टनाओं को विराम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें