फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठी इलाके में खाई में गिरी सूमो, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन के मेहाड़ नेरा कांठी लिंक रोड पर वीरवार को कांठी के पास रामबन की ओर जा रही टाटा सूमो सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो (जेके 19-2928) दोपहर एक बजे कांठी के पास लगभग ढाई सौ फुट गहरी खाई में गिरने से इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग पुलिस और स्वयंसेवक बचाव के लिए मौके पर पहुंचे, और तीन घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाला। फिर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया।
पुलिस ने घायलों की पहचान वाहन चालक मशकूर अहमद पुत्र गुल मुश्ताक अहमद निवासी छब्बा दामोत, गुलाब सिंह पुत्र प्यार सिंह निवासी बजमस्ता और निसार अहमद पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी करनसूल दामोत के रूप में की है। गुलाब सिंह को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। आगे की जांच के लिए थाना रामबन में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें