रामबन। जम्मू-श्रीनगर रार्ष्र्टीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम बनिहाल कस्बे के पहले रतनबास इलाके में केरोसिन तेल ले जा रहा तेल टैंकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक जम्मू से श्रीनगर जा रहे केरोसिन तेल टैंकर (जेके 02बीटी-5387) चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया, और खाई में लुढ़क गया। जिससे, वाहन चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एनजीओ बनिहाल के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे और खाई से एक शव को निकालकर उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक की पहचान राजेश कुमार (43) पुत्र द्वारका नाथ निवासी ब्रायल के उधमपुर के रूप में की है। पुलिस और बचाव दल अब भी दुर्घटनास्थल पर मौजूद है।