जम्मू। शहर के तवी पुल पर सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति पुल से नीचे जा गिरा। हाइसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शक्ति कुमार निवासी अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई है। वह ज्यौड़ियां में तैनात था और अरनिया में सैन्य क्वार्टर में परिवार सहित रहता था।
सोमवार वह किसी काम से जम्मू आया हुआ था। सुबह 5 बजे जैसे ही वह बाइक से तवी पुल पर पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वह तवी नदी के नीचे जा गिरा। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास से गुजरने वाले कुछ वाहनों यह हादसा देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाया और जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।