फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहाड़ी में तेजरफ्तार मेटाडोर पलटी, पांच यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के रिहाड़ी क्षेत्र में तेजरफ्तार मेटाडोर के बीच सड़क पर पलटने से पांच यात्री घायल हो गए। इनको जीएमसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे के चलते आधे घंटे तक रिहाड़ी-बस स्टैंड मार्ग पर यातायात बाधित रहा है। बाद में क्रेन की मदद से मेटाडोर को हटाने के बाद ही यातायात सुचारु हुआ। घायलों में जानीपुर के रहने वाले कमलेश कुमारी, बलविंदर कुमार, बिहार के रहने वाले अनुज, निलेश और लद्दाख की रहने वाली यासमीन शामिल हैं। जानकारी के अनुसार मेटाडोर में 8 से 10 यात्री थे। गणिमत रही कि पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मेटाडोर (जेके02डब्लयू 5523) को जब्त कर व मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें