डोडा में दुर्घटना का शिकार हुई कार
- फोटो : UDHAMPUR
डोडा। डोडा तहसील मरमत के तहत हंबल के पास डोडा-गोवा मरमत लिंक मार्ग पर रविवार शाम गहरी खाई में एक कार गिर गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे नाला हंबल में कार से चालक के नियंत्रण खोने पर करीब 400 फिट गहरी खाई में जा गिरे। कार में तीन लोग सवार थे। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला गया। तीनों को उपचार के लिए जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया। यहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालत में सुधार न होने पर दो घायलों को जम्मू जीएमसी रेफर किया गया है। मृतक की पहचान परविंदर कटोच पुत्र जय सिंह (40) निवासी हंबल के रूप में हुई है। घायलों की पहचान सुरेश कुमार पूर्व सरपंच (44) और नीतू राम (33) निवासी हंबल गोहा के रूप में हुई है।