फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। फिंतर बिलावर सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार ने एक राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मारी, जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब मलाड गांव का निवासी उत्तमचंद (22) बाइक पर सवार होकर बिलावर की तरफ जा रहा था। अचानक देवल गांव में फॉरेस्ट नर्सरी के पास एक राह चलती महिला के साथ मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने तुरंत मोटरसाइकिल सवार और घायल हुई महिला को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल महिला की पहचान रानो देवी (65) निवासी धार डुगनू के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति को गंभीर जानते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है और मोटरसाइकिल (जेके 08 डी 7027) को जप्त कर लिया है। मृतक के शव को उपजिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें