अखनूर कस्बे के सौहल रोड पर सडक दुर्घटना में घायल को अस्पताल ले जाते हुए।
अखनूर। कस्बे के सौहल रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर को सौहल रोड गांव जड़ मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर मवेशी आने से पलट गया। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों ने उन्हें उपचार के लिए उप जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने एक रतनलाल (48) निवासी सैंथ को मृत लाया घोषित कर दिया। घायल की पहचान रमेश कुमार (60) निवासी कुलिया देरिया के रूप में हुई। संवाद