फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के ब्रेक हुए फेल, चालक ने पहाड़ी से टकराई बस

विज्ञापन
दुघर्टना बस पलटी।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के सुंदरबनी मार्ग पर बस की ब्रेक फेल हो गई। बस एक टीले से टकराने से पलट गई। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि इस हादसे में पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को राजोरी से जम्मू आ रही बस नंबर जेके 02 एएस 6167 सुंदरबनी से आ रही थी। बस के गांव तुंगी मोड़ टांडा पर पहुंचने उसके ब्रेक फेल हो गए। बस ढलाई में होने पर चालक की सूझबूझ से बस को सड़क के पास टीले से टकरा दिया। इस पर बस की गति कम होने पर बस पलट गई। बस से सभी यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि पांच यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हालांकि किसी यात्री को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल नहीं किया गया। बस में करीब तीस यात्री सवार थे।
दूसरी ओर बस के पहाड़ी क्षेत्र में दुघर्टना ग्रस्त होने की सूचना मिलने पर अखनूर पुलिस और एंबुलेंस घटना स्थल के लिए दौड़ पड़ीं और अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए प्रशासन, डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी सतर्क हो गए। बस पलटने में किसी यात्री के गंभीर घायल नहीं हो पर राहत की सांस ली। पिछले दिनों भी इस पहाड़ी क्षेत्र में मेटाडोर पलटने से 60 यात्री घायल हो गए थे, जिसमें दस यात्रियों को जीएमसी रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें