फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता हर्ष देव सिंह बोले: भाजपा सरकार सुरक्षा व्यवस्था पर विफल, टारगेट किलिंग की निंदा

Wed, 18 May 2022 03:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आप नेता हर्ष देव सिंह ने कहा कि भाजपा सत्ता में यह वादा करके आई थी कि आम लोगों को सुरक्षा दी जाएगी। जबकि, हालात बिल्कुल विपरीत हैं। आए दिन आतंकी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
Harsh Dev Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हर्ष देव सिंह ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा को घेरा और कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग की निंदा की। हर्ष देव सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और ऐसा लगता है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के हाथों में कोई नियंत्रण नहीं रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से बार-बार जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश की जाती है, लेकिन भाजपा सत्ता में यह वादा करके आई थी कि आम लोगों को सुरक्षा दी जाएगी। जबकि, हालात बिल्कुल विपरीत हैं। आए दिन आतंकी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। भाजपा सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है।

हर्ष देव सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता में आने से पहले कहते थे कि घुसपैठ केंद्र की कमजोरी के चलते होती है तो, अब केंद्र में जब उनकी सरकार है तो ऐसा क्यों हो रहा है। बेकसूर लोग क्यों मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि कश्मीर में अल्पसंख्यकों ने मास इस्तीफा दिया। इतना ही नहीं, प्रदर्शन के लिए जब कश्मीरी पंडित सड़कों पर उतरे तो उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिसकी जितनी निंदी की जाए की जाए कम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में पिछले दरवाजे से भाजपा सत्ता चला रही है। जनता और अन्य राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। प्रदेश में दमन की राजनीति की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है तो ऐसे में वे सरकार से अपील करते हैं कि लोगों को सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें