फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रायपुर गुजरा में आग लगने पर छह कुल्ले जले

विज्ञापन
गांव रायपुर गुजरा में लगी आग में जले कुल्ले - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव रायपुर गुजरा में वीरवार शाम को किसानों द्वारा खेतों में लगाई गेहूं की कटाई के बाद आग के चलते गुज्जर समुदाय के लोगों के छह कुल्ले जल गए। बताया जा रहा है कि खेतों में लग आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को सूचित करने पर जब तक वह पहुंचते तब तक छह कुल्ले, जिसमें मवेशी व घरेलू समान भी था, जल गया। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। खेतों में आग लगने पर कुल्ले में बंधे मवेशियों को बाहर निकाले जाने के बावजूद आग की चपेट आए तीन चार मवेशी झुलसने के साथ कुल्ले के भीतर व खुले में रखा चार भी जल गया। कुल्लों के साथ बने पक्के मकानों तक आग पहुंचने पर दमकल द्वारा काबू पाया गया।
गुज्जर जमात अली ने बताया कि आग में कई मवेशी मारे जाने के साथ कुल्लों में पड़ा समान व मवेशियों के लिए रखा चारा जलने पर काफी नुकसान उठाना पड़ा। सरपंच सीमा देवी ने मांग करते हुए कहा कि आग में कई मवेशी जल गए हैं। उन्होंने प्रशासन से लोगों के हुए नुकसान को देखते हुए राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। जिन लोगों के कुल्ले जले हैं उनमेंजमात अली पुत्र कासिम दीन, सिराजू पुत्र अब्दुल्ला, फरमान अली बलीदीन, जाकिर हुसैन पुत्र फिरोजदीन, शब्बीर पुत्र दुल्ला व शेर अली पुत्र नवाब दीन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें