फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परस्थितियों में हुई महिला की मौत

Sun, 17 Sep 2017 11:30 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जीएमसी ले जाते समय महिला की मौत - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
राजोरी जिले की थन्नामंडी तहसील के खबला इलाके में एक महिला की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसे वहां से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से फिर उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जीएमसी ले जाते समय महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थन्नामंडी के खबला इलाके की रहने वाली राहिला कोसर पत्नी अयाज अहमद को शनिवार को बेहोशी की हालत में थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था।

जम्मू ले जाते समय उसने महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एएसपी राजोरी यूसुफ चौधरी ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला के बयान लेने जब पुलिस पहुंची तो उपचार कर रहे डॉक्टरों ने पुलिस को बताया था कि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें