फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक ने जम्मू-कश्मीर में 99 बार तोड़ा सीजफायर

Fri, 04 Nov 2016 06:43 PM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
पाक मोर्टार के छर्रों को दिखादी महिला - फोटो : PTI
विज्ञापन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर 99 मर्तबा सीजफायर का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


सेना के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि एलओसी पर पाकिस्तान ने बौखलाहट में सिलसिलेवार गोलाबारी की। जम्मू संभाग में सेना की 16 कोर के अधीन एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की 83 घटनाएं हुईं जबकि पाकिस्तान ने कश्मीर संभाग में सेना की 15वीं कोर के नियंत्रण वाली एलओसी पर 16 बार सीजफायर तोड़ा।

अब तक की सबसे घातक गोलाबारी पहली नवंबर को की गई। उसमें दो बच्चाें और चार महिलाआें समेत आठ लोगाें की मौत हुई थी। दो दर्जन के करीब लोग जख्मी हुए थे।
Trending Videos
विज्ञापन

सेना और बीएसएफ ने पाक की कई पोस्टों को किया तबाह

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
आईबी और एलओसी के पांच सेक्टरों पर पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी का भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान की 14 पोस्टों को तबाह किया गया।

उल्लेखनीय है कि आईबी और एलओसी पर तनावपूर्ण हालात की वजह से सरकार ने 400 स्कूलों को बंद रखा है। सीजफायर की घटनाओं में सुरक्षा बलों के छह जवानाें सहित 18 लोगाें की मौत हो गई। कुल 83 लोग घायल  हुए। वीरवार को ही रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने एलओसी पर तैनात सुरक्षा बलाें का मनोबल बढ़ाते हुए पाकिस्तान की हर हरकत का करारा जवाब देने के निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें