फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई शिवखोड़ी में हाजिरी

Mon, 04 Aug 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवखोड़ी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब तीन हजार भक्तों ने प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किए। अब तक सावन के महीने में 80 हजार के करीब भक्तों ने यहां हाजिरी लगाई है। बीते तीन दिनों के दौरान साढ़े छह हजार श्रद्धालु यहां पहुंचे।
विज्ञापन


इसके अलावा मौजूदा समय में शिवखोड़ी में श्री बुढ़ा अमरनाथ से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों की आवाजाही से भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड रनसू से मिली जानकारी के मुताबिक बीते जुलाई महीने के दौरान 74873 यात्रियों ने यहां पहुंच कर भोलेनाथ के दर्शन किए।

इस महीने की शुरुआत से लेकर अब तक 6340 यात्री भाले के दरबार में पहुंच चुके हैं। मौजूदा वर्ष की शुरुआत से अभी तक कुल मिला कर 3 लाख 43 हजार 703 यात्री शिवखोड़ी पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि यहां रोजाना तीन से पांच हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। बीते जून में भी स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण शिवखोड़ी में भारी आवाजाही रही।
विज्ञापन


बताते चलें कि शिवखोड़ी के बारे में मान्यता है कि यहीं पर भगवान शिव ने भस्मासुर राक्षस का वध किया गया था। यहीं भगवान शिव को भगाते हुए भस्मासुर पहुंचा था, जिसको भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर नाचने को कहा। इससे भस्मासुर जलकर भस्म हो गया था।
विज्ञापन


इस प्राकृतिक गुफा के भीतर भगवान शिव का लगभग चार फीट ऊंचा शिवलिंग तो मौजूद है ही। गुफा के भीतर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास भी बताया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें