फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम में हैलीकॉप्टर सेवा ठप

Mon, 04 Aug 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को लगातार परेशानी से जूझना पड़ रहा है। खराब मौसम के कारण हेलीकाप्टर सेवा लगातार बाधित हो रही है। आज भी त्रिकुटा पहाड़ी पर छाई धुंध ने फिर हेलीकाप्टर की उड़ान को बाधित रखा।
विज्ञापन


कटड़ा-सांझीछत के बीच चलने वाली इस सेवा के लगातार दो सप्ताह से बाधित रहने से वैष्णो माता के श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हो रही है। पंद्रह-बीस दिन से खराब मौसम का असर हेलीकाप्ट की उड़ान पर पड़ रहा है। कभी-कभार ही उड़ानें भरी जा रही है।

पहले से टिकट बुक करवा चुके श्रद्धालु हेलिपैड पर मौसम साफ होने का हर दिन इंतजार करते दिखते हैं। दोपहर बारह बजे तक उड़ानें भरी गई, उसके बाद फिर मौसम की नजर लग गई। त्रिकुटा पहाड़ी धुंध की चपेट में आ गई। इससे चॉपर सेवा को ठप करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें