फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update Jammu Kashmir: प्रदेश में 547 संक्रमित, सात की मौत, जम्मू जिले में मिल रहे सर्वाधिक मामले 

Fri, 11 Feb 2022 03:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में पिछले चौबीस घंटों में सात संक्रमित मरीजों ने दम भी तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में चार मरीजों की मौत हुई है। जम्मू जिले में वर्तमान में 1429 सक्रिय मामले मिले।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना केस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में भले ही दैनिक कोविड संक्रमित मामलों में गिरावट आई है, लेकिन दैनिक सर्वाधिक मामलों में जिला जम्मू अभी भी सबसे ऊपर है। यहां पिछले कई दिन से दैनिक 150 से 200 के बीच संक्रमित मामले मिल रहे हैं। इस बीच प्रदेश में 24 यात्रियों समेत 547 संक्रमित मामले मिले। जिला जम्मू में सर्वाधिक 176 मामले मिले हैं।

विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटों में सात संक्रमित मरीजों ने दम भी तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग में चार मरीजों की मौत हुई है। जम्मू जिले में वर्तमान में 1429 सक्रिय मामले मिले। लेकिन इसी जिले में अब तक सर्वाधिक 1222 मरीजों की मौत हुई है।

राजधानी श्रीनगर में 103 संक्रमित मिले हैं। जबकि अन्य 18 जिलों में दैनिक आंकड़ा 50 से कम आ रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 8512 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से 3288 मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 4739 लोगों को कोविड से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें