केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना के 86 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,148 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 696 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से लेह में 476 और कारगिल जिले में 220 लोग उपचाराधीन हैं। लद्दाख में अभी तक संक्रमण से 226 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से लेह के 167 और कारगिल के 59 लोग शामिल थे।