फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना'पाक' मंसूबे, खोदी 50 मीटर सुरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन आफ कंट्राल (एलओसी) पर पल्लांवाला इलाके में सुरंग मिलने से हड़कंप मच गया है। घुसपैठ के इरादे से पाक सेना ने एलओसी पर सुरंग का निर्माण करवाया था, जो भारतीय सीमा में 50 मीटर अंदर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


पल्लांवाला सेक्टर के अग्रिम चकला इलाके में सेना के जवानों ने रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सुरंग को देखा। सेना ने सुरंग और आसपास के इलाके को घेरे में ले लिया। साथ ही उच्च सैन्य अधिकारियों को तुरंत इसकी जानकारी दी गई।

शनिवार सुबह सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरंग का जायजा लेना शुरू किया। बताया जाता है कि सुरंग इतनी बड़ी है कि नियंत्रण रेखा के पास से आतंकी आसानी से देश में घुसपैठ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न पकड़ी जाती तो सैकडों आतंकी कर जाते प्रवेश

सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार समय से सुरंग का पता लगने पर इलाके में घुसपैठ की बड़ी घटना को नाकाम कर दिया गया है। बताते चलें कि पाकिस्तानी रेंजर और सुरक्षा बल लगातार भारतीय सीमा पर गोलाबारी करके माहौल खराब की करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

उनका मुख्य मंसूबा फायरिंग की आड़ में पाक आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराना है। लेकिन पाक की मंशा को देखते हुए भारतीय सुरक्षाबल पूरी चौकसी बरत रहे हैं।

यही कारण है कि घुसपैठ की कोशिशों को लगातार विफल किया जा रहा है। इसी कड़ी में ही सुरक्षाबलों ने सुरंग का पता लगाकर पाक की एक और मंशा का पर्दाफाश कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें