फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में मिलती है शरण

Sun, 10 Apr 2016 10:18 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एसके भगत ने शनिवार को श्रीनगर में कहा कि आतंकियों को कश्मीर घाटी में उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर में आसानी से शरण मिलती है। उन्होंने कहा कि जो भी आतंकी घुसपैठ करते हैं या तो उत्तरी या फिर दक्षिणी कश्मीर का रुख करते हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर के हुमहामा स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए एसके भगत ने कहा कि कश्मीर घाटी में आतंकवाद के स्तर में गिरावट देखने को मिली है।

लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस समय घाटी में स्थानीय आतंकियों की संख्या विदेशी आतंकियों की तुलना में ज्यादा है। भगत के अनुसार यहां युवा ज्यादातर आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं, ये जाने बिना कि इसके आगे क्या नतीजे होंगे।  उन्होंने कहा कि मैं केवल यह कह सकता हूँ कि वे भावनाओं से भरी रूमानियत के प्रभाव में आकर ऐसा करते हैं। हम ऐसा माहौल बनाने की आवश्यकता है जिसे किशोरों की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हिज़्ब कमांडर ग्रुप के अब तक 5 आतंकी मारे जा चुके हैं'

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : FILE PHOTO
इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी एसके भगत ने कहा कि जिस समय हिज्ब के मोस्ट वांटेड आतंकी कमांडर बुरहान वानी ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने साथियों के साथ फोटो डालना शुरू किये थे उस समय कई कश्मीर युवा भावनाओं में बह गए।

उन्होंने बताया कि 9 आतंकियों का एक फोटो जिसे बुरहान ने अपलोड किया था उसमें से अब तक 5 मारे जा चुके हैं। यह सब आतंकियों के खिलाफ जो कामयाबी है इसके पीछे प्रभावी इंटेलिजेंस ग्रिड का हाथ है। एनआईटी मामले को लेकर भगत ने कहा कि सीआरपीएफ हमेशा लोकल पुलिस के तहत काम करती है।

एनआईटी में भी हम लोकल पुलिस के कमांड के नीचे काम कर रहे थे। हमने अपना काम निष्पक्ष और एक तटस्थ ढंग से किया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर मरीन सभी एजेंसियां पूरे ताल मेल से कार्य कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें