फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आग की चपेट में पंचेरी, मोंगरी के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी व मोंगरी तहसील में कई जंगल दो दिन से आग की चपेट में है। वन विभाग की तरफ से अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। मोंगरी के नाली निक्का में जंगल से आग रिहायशी इलाकों तक पहुंच गईं। मंगलवार रात एक ग्रामीण का घर भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को मोंगरी के नाली निक्का के जंगल में आग लग गई, जो देखते ही देखते बढ़ती गई। साथ के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया। शाम के समय तेज हवा शुरू होने पर आग अधिक भड़क गई और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई और गंधर्व सिंह के मकान को अपनी चपेट में लिया। चंद मिनटों में घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगते ही गंधर्व सिंह परिवार के साथ बाहर निकल आए थे। इससे पहले की आग दूसरे ग्रामीणों के घरों में पहुंचती, ग्रामीणों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मंगलवार को पूरी रात ग्रामीण अपने घरों को आग से बचाने का प्रयास करते रहे। आग इतनी अधिक है कि बुुुधवार को भी लगी रही।

‘वन विभाग की तरफ से केवल औपचारिकताएं’
ग्रामीणों के अनुसार आग को काबू करने के लिए वन विभाग की तरफ से केवल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उधर, मंगलवार शाम को पंचैरी के जंगलों में भी आग लग गई। तेज हवा से सैकड़ों पेड़ आग की चपेट में आ गए। वन विभाग के कुछ कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे, लेकिन आग पर काबू पाना उनके बस में नहीं था। उनकी आंखों के सामने ही सैकड़ों पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। अभी तक पंचैरी और मोंगरी के जंगल आग से जल रहे हैं और वन विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें