फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 30 अधिकारी ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मसूरी (उत्तराखंड) स्थित नेशनल सेंटर फार गुड गवर्नेंस में तीस अगस्त से दस सितंबर तक आयोजित हो रहे क्षमता निर्माण कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के तीस प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत केंद्रीय डीओपीटी विभाग की तरफ से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के तीस अधिकारियों को क्षमता निर्माण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भेजा जाएगा।
प्रदेश के अधिकारियों में महिला बाल विकास के महानिदेशक मीर तारिक अली, जेएकेईजीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा, कौशल विकास विभाग में सचिव नाजिम जाई खान, समाज कल्याण विभाग कश्मीर के महानिदेशक बशीर अहमद डार, फूड एंड ड्रग आयुक्त शकील उल रहमान, परिवहन आयुक्त प्रदीप कुमार, वन और पर्यावरण विभाग के सचिव नरेंद्र सिंह बाली, बागवानी विभाग कश्मीर के निदेशक एजाज अहमद भट, लीगल मेट्रोलाजी जेएंडके के कंट्रोलर माजिद खलील अहमद द्राबू, आईसीपीएस की मिशन निदेशक शबनम कामिली, सहकारिता विभाग की विशेष सचिव रचना शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कमांड एरिया डेवलपमेंट जम्मू के निदेशक राजिंद्र सिंह तारा, पशु पालन विभाग जम्मू के निदेशक विवेक शर्मा, जेएंडके निर्माण और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुनीर उल इस्लाम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें