फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग, बारामुला, राजोरी में दो साल के भीतर तीन मेडिकल कालेज

Wed, 31 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साल भर के भीतर जम्मू और श्रीनगर में 200 बेड के दो मैटरनिटी अस्पताल कार्य करने लगेंगे। साथ ही अनंतनाग, बारामुला और राजोरी में तीन मेडिकल कालेजों का काम दो साल में पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। जिसमें यह जानकारियां दी गईं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य में सामाजिक हित से जुड़े प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा करने और उनकी सही तरीके से मानीटरिंग की ताकीद की। बताया गया कि श्रीनगर में 25 करोड़ से बनने वाले बच्चा अस्पताल का कार्य प्रगति पर है, जबकि राज्य भर के अस्पतालों में 275 करोड़ के 114 बड़े कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कठुआ और डोडा मेडिकल कालेजों के लंबित पड़े मामले को भी जल्द से निस्तारित करने को कहा।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र की समीक्षा के दौरान 22 कालेजों के राज्य में निर्माणाधीन होने और कुछ माह के भीतर ही 16 के उनमें से पूरा होने की जानकारी दी गई। इस साल के सितंबर तक दोनों कलस्टर यूनिवर्सिटी अपने परिसर में शिफ्ट हो जाएंगी। दो आर्किटेक्चरल कालेजों और दो नर्सिंग कालेजों के लिए फैकल्टी का चयन कर लिया गया है। आईआईएम भी इस साल से काम करना शुरू कर देगा। सात गर्ल्स हास्टलों के लिए 10 करोड़ पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्डर टूरिज्म के विकास पर जोर

बैठक में मौजूद सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : File Photo
पर्यटन क्षेत्र में महबूबा मुफ्ती ने बगलिहार झील को वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को कहा। बैठक में बार्डर टूरिज्म को विकसित करने के लिए सुचेतगढ़ में सुविधाओं के अपग्रेडेशन को तेज करने को कहा। बैठक में जम्मू 60 करोड़ के जम्मू रोपवे प्रोजेक्ट के अगले साल मार्च तक पूरा होने की जानकारी दी गई।

बताया गया कि सितंबर तक पत्नीटाप रोपवे का पहला चरण भी पूरा कर लिया जाएगा। उद्यान क्षेत्र के समीक्षा के दौरान हाई डेंसिटी सेब उत्पादन के लिए 650 कनाल भूमि चिह्नित करने की जानकारी दी गई।    

बैठक में उप-मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह, उद्यान मंत्री सैयद बशारत बुखारी, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, सिंचाई मंत्री श्याम लाल चौधरी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री नईम अख्तर, शिक्षा मंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी, वित्त मंत्री अजय नंदा, मुख्य सचिव बीबी व्यास आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें