विस्थापित कश्मीरी पंडितों को घाटी में फिर से बसाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के विभिन्न प्रतिनिधियों के अलावा प्रदेश सरकार से इस संबंध में कई दौर की वार्ता की जा चुकी है।
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष के दौरान केंद्र सरकार की ओर से विस्थापित पंडितों को फिर से कश्मीर में बसाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।
इनमें विस्थापित पंडितों के कई प्रतिनिधियों से वार्ता करने के अलावा प्रदेश सरकार से कई दौर की वार्ता करना भी शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2014 को प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को 5820 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।