फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी तस्वीर: जम्मू संभाग में सामाजिक और आर्थिक तरक्की के द्वार खोलेगी 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, सुरक्षाबलों को भी आने-जाने में होगी आसानी

Thu, 25 Nov 2021 03:51 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने डोडा में विभिन्न महत्व की 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ज्यादातर परियोजनाएं डोडा, किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, जम्मू, राजोरी और पुंछ जिले से संबंधित है। इसके तैयार होने से स्थानीय लोगों के साथ सुरक्षा बलों की आवाजाही करने में आसानी होगी। यह सभी परियोजनाएं रणनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 25 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही जम्मू संभाग में सामाजिक व आर्थिक तरक्की के द्वार खोलने का रास्ता प्रशस्त किया है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जम्मू व कश्मीर घाटी के बीच हर मौसम में संपर्क सुविधा उपलब्ध होने के साथ साथ कृषि, औद्योगिक और सामाजिक व आर्थिक प्रगति के लिहाज से भी आधारशिला रखी गई परियोजनाएं काफी महत्वपूर्ण हैं। सुरक्षा बलो की आवाजाही के लिहाज से भी ये परियोजनाएं रणनीतिक रूप से कारगर साबित होगी। 

विज्ञापन


11721 करोड़ रुपये की राशि से 257 किलोमीटर बनेगी सड़क 
11721 करोड़ रुपये की राशि से 257 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इन परियोजनाओं में डोडा और किश्तवाड़ जिलो में चमोटी से द्रबशाला तक  1269 किलोमीटर की टनल, खलैनी से प्रेम नगर तक 20. 251 किलोमीटर सड़क का दर्जा बढ़ाने, प्रेम नगर से न्यू ठाठरी  तक 14. 84 किलोमीटर सड़क दर्जा बढ़ाया जाना, द्रबशाला से डुलहस्ती तक 12 किलोमीटर तक सड़क का दर्जा बढ़ाना, बंदरकोट से चातरू तक 15 किलोमीटर सड़क का दर्जा बढ़ाना शामिल है। जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर मारोग से डिगडोल तक 4 38 किलोमीटर लंबी फोरलेन ट्वीन ट्यूब टनल का निर्माण और 3 2 किलोमीटर लंबी डिगडोल से खूनी नाला तक टनल का निर्माण शामिल है। 

प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर 272 करोड़ की राशि खर्च
रामबन से बनिहाल खंड में मोमपसी से शेरबीबी तक  छह किलोमीटर लंबे पुल क निर्माण उधमपुर रामबन खंड में नाशरी से रामबन तक 2 2 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण सांबा फ्लाईओवर पर ब्लैक स्पाट को दूर करने, मानसर मोढ़ में अंडरपास पर ब्लैक स्पाट को दूर करने व एनएच 44 अखनूर गोल्डन गेट और लंगेट मोढ़ पुल पर ब्लैक स्पाट को दूर किया जाएगा। एनएच 44 पर ही पल्ली मोढ़ पर ब्लैक स्पाट को दूर करने का कार्य होगा। इसके अलावा जम्मू जिले के अखनूर से चौरा तक अखनूर पुंछ हाईवे के तहत 16 45 किलोमीटर सड़क का दर्जा बढ़ाया जाएगा और प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर 272 करोड़ की राशि खर्च होगी। 
विज्ञापन


अखनूर पुंछ हाईवे पर चौकी से सुंगल तक टनल का निर्माण
अखनूर पुंछ हाईवे पर चौकी से सुंगल तक टनल के निर्माण व सड़क का दर्जा बढ़ाने पर पर 796 करोड़ की राशि खर्च होगी। अखनूर-पुंछ हाईवे पर भाला से दांडेसर तक 16 किलोमीटर तक सड़क का दर्जा बढ़ाने व प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर 114 करोड़ की राशि खर्च होगी। अखनूर पुंछ रोड पर नौशेरा में रजल से कालर तक टनल के निर्माण व सड़क का दर्जा बढ़ाने व पुनर्वास कार्य पर 642 करोड़ की राशि खर्च होगी। सरानू से धारीदारा तक सड़क का दर्जा बढ़ाने के कार्य पर 395 करोड़ व कलाल से भाटादूरिया और भिंबर गली टनल के निर्माण व सड़क का दर्जा बढ़ाने व पुनर्वास कार्यो पर 734 करोड़ की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें