फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में दो हाउसबोट राख, 12 पर्यटकों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार सुबह डल झील में दो हाउसबोट अचानक धू धू कर जल उठीं। बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे एक हाउसबोर्ट में लगी आग की लपटें साथ सटी दूसरी हाउसबोट में भी फैल गईं।

हाउसबोट से निकलतीं आग की लपटों को देखकर पास ही स्थित सीआरपीएफ कैंप के वाटर विंग के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों हाउसबोट में ठहरे 12 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन


साथ ही हाउसबोट स्टाफ को भी बचाया। मौके पर दमकल भी बुलाईं गईं। पर तब तक दोनों हाउसबोट पूरी तरह जल चुकीं थीं।

CRPF जवानों ने हाउसबोट स्टाफ को भी सुरक्षित निकाला

हालांकि, सीआरपीएफ की 144 बटालियन के जवानों और दमकल के प्रयास से साथ सटीं अन्य सात हाउसबोट को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

सीआरपीएफ प्रवक्ता भावेश चौधरी ने बताया कि तत्काल कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

माना जा रहा है कि दो हाउसबोट के जलने से आठ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की घटना को लेकर पर्यटकों में काफी दहशत रही।
विज्ञापन

आग देख पर्यटकों ने शोर मचाया

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह बशीर अहमद की हिमांयु और अल्ताफ अहमद की यंग गोल्डन हाउस बोट में आग लग गई। इनमें एक दर्जन पर्यटक और इतने ही हाउसबोट में काम करने वाले मौजूद थे।

अचानक हाउस बोट की किचन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते किचन में लगी आग ने दोनों हाउस बोट को अपनी चपेट में ले लिया। यह देख पर्यटकों ने शोर मचाया।

जानकारी पाते ही सीआरपीएफ कर्मी और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे बढ़े। कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें