विजयपुर। क्षेत्र में बिजली की कटौती के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे विभाग और सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
क्षेत्र के पंकज सिंह, रवि कुमार, पुशपिंदर सिंह, रमेश कुमार, अरुण शर्मा, राजकुमार, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि कुछ दिन से बिजली की जबरदस्त कटौती हो रही है। लो वोल्टेज के कारण उपकरण शो की वस्तु बन कर रह गए हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने बिजली कटौती कम करने का आश्वासन दिया था लेकिन बिजली 24 घंटो में कुछ घंटे ही मिल रही है। उसका भी कोई समय नहीं है। लोगों का कहना है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में बिजली कटौती होती थी लेकिन उसका समय होता था। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि बिजली कटौती को बंद किया जाए। ताकि लोगों की परेशानी हल हो सके। ब्यूरो