फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में मानसून का जलवा पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी (एमसी) की तरफ से मानसून से पैदा होने वाली जल निकासी की समस्याओं से निपटने का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। एमसी प्रशासन रोज की तरह बाजार और इक्का-दुक्का नालियों की सफाई करने में ही व्यस्त है। मानसून ने अपना जलवा दिखाया तो खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी की पोल खुल जाएगी। कस्बे में बड़ा नाला नहीं होना गंभीर समस्या है।
विज्ञापन

कस्बे से बारिश के पानी पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बाजार के नाले-नालियां कई जगहों पर कचरे से भरी पड़ी हैं। वार्ड छह में के लोगों के घरों तथा बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई बड़ा नाला ही नहीं है। घरों तथा बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में चला जाता है। यदि खेत वाले वार्ड के पानी को खेतों में बहने से रोक दे तो पूरे वार्ड का पानी वार्ड में ही जमा होकर रह जाएगा और पूरा वार्ड तालाब बन जाएगा।


हर रोज मोहल्ले तथा बाजार की नालियों की सफाई की जाती है। पिछले दिनों कमेटी ने सभी 13 वार्डों में सफाई अभियान चलाया था। नालियों की सफाई रोज होती है। पूरी वार्ड के घरों का पानी गलियों की नालियों में जाता है। लेकिन नालियों का पानी आगे कहां जाए, इसका बंदोबस्त नहीं है। कमेटी को बड़ा नाला बनवाना चाहिए।
विज्ञापन

दीप सिंह भाऊ, पार्षद वार्ड छह


मोहल्ले की नालियां कचरे से भरी पड़ी हैं। हमें तो बारिश होने पर डर है कि बारिश का पानी हमारे घरों में न घुस जाए। नालियों की सफाई के लिए कई बार कमेटी के अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं। बावजूद इसके गंभीरता से सफाई नहीं की जा रही है।
कुलवंत सिंह मन्हास, चेयरमैन व्यापार मंडल


वार्ड में म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से मानसून से निपटने के लिए कोई भी उचित इंतजाम नहीं किए गए हैं। नालियां गंदगी से अटी पटी हैं। आधा घंटा तक भी बारिश अच्छी हो जाए तो नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और लोगों के घरों में घुस जाएगा।
सुभाष सिंह, पार्षद, वार्ड चार
×××××××


दो माह पहले से ही मानसून से निपटने के लिए अभियान शुरू कर दिया था। सफाई पर तीन लाख रुपए खर्च कर दिए। काम अभी भी जारी है। हर वार्ड की गली-नाली की सफाई की है। जो इक्का-दुक्का रह भी गई है, उसे एक-दो दिन में साफ कर दिया जाएगा। नालियों के ओवरफ्लो होने का डर नहीं है। रही बात वार्ड नंबर छह के बडे़ नाले के निर्माण की तो योजना चल रही है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द नाला बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुभाष चंद्र, ईओ, एमसी खौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें