सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड के पास वीरवार की शाम एक कार व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बैनगलाड के निकट बाइक नंबर जेके21सी-9057 और मारुति बैन (जेके21डी-8997) की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार बलविंदर कुमार (30) निवासी बैनगलाड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक कुलदीप शर्मा (27) पुत्र निवासी गलाड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां। प्राथमिक उपचार देकर उसे को जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे मे ले लिया है। ब्यूरो