कटड़ा। धर्मनगरी से नया तारा कोट मार्ग व अर्धकुंवारी से भवन की ओर जाने वाला हिमकोटी मार्ग में पस्सी गिरने से यात्रियों व बैटरी कार की आवाजाही के मार्ग बंद कर दिया गया। जेसीबी से मार्ग से पस्सी हटाने के बाद मार्ग आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। दोपहर के बाद भारी बारिश के चलते आवाजाही फिर रोक दी गई हैं।
रविवार तारा कोट नये मार्ग व अर्धकुंवारी हिमकोटी मार्ग में पस्सी गिरने की वजह से दोपहर तक बैटरी कार व पैदल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था पर जेसीबी मशीन की मदद से पस्सी हटाने के बाद थोड़ी देर के लिए मार्ग को खेल दिया गया। इसमें मिली जानकारी अनुसार बाद दोपहर भारी बारिश के कारण दोनों मार्गों को पैदल यात्रियों के लिए रोक लगा दी गई थी। वहीं नया मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को पुराने रास्ते की कठिन चढ़ाई का सामना करना पड़। बारिश रुकने के बाद ही मार्ग की हालत देख कर बैटरी कार व पैदल यात्रियों को आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।
धुंध व बारिश सेे यात्रियों को हुई परेशानी
कटड़ा। रविवार को धुंध व भारी बारिश के चलते दर्शन को आए भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुक-रुक कर भक्त आगे बढ़ते देखे गये, जिससे पुराने रास्ते से ही यात्रियों को कठिन चढ़ाई का सामना करना पड़ा।
पिछले कई दिन से हेलिकाप्टर सेवा प्रभावित चल रही है। भारी बारिश के चलते रास्ते पर भी पस्सी गिरने से भक्तों को पुराने रास्ते का ही इस्तेमाल करना पड़ा, जिसमें पुराने मार्ग पर बने शेड यात्रियों के लिए काफी राहत भरे रहे। यात्री शेडों में बारिश रुकने का इंतजार करते देखे गए। भवन से मिली जानकारी अनुसार बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट आई हैं।