फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस शाह फैसल ने फिर उगली आग- 35-ए हटा तो जम्मू-कश्मीर का देश से रिश्ता हो जाएगा खत्म

Mon, 06 Aug 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Shah Faesal
विज्ञापन
आईएएस अफसर शाह फैसल ने फिर विवादित ट्वीट किया है। कहा कि अनुच्छेद 35-ए को हटाने से जम्मू-कश्मीर का देश से रिश्ता खत्म हो जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे अनुच्छेद 35-ए की तुलना शादी दस्तावेज व निकाहनामा से करते हैं। यदि इसे रद किया गया तो रिश्ता खत्म। इसके बाद कुछ भी चर्चा के लिए शेष नहीं बचता है।
विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट किया कि भारत में जम्मू-कश्मीर का विलय संविधान के लागू होने से पहले हुआ है। जो यह कहते हैं कि विलय अब भी अस्तित्व में है वे यह भूल गए हैं कि यह रोका की तरह है। क्या रोका दो लोगों को आपस में बांधे रख सकता है जब शादी का दस्तावेज रद हो गया हो। कहा कि 35-ए को जारी रखने से देश की एकता व अखंडता को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। देश की एकता-अखंडता को किसी भी कीमत पर चुनौती नहीं दी जा सकती है।



ज्ञात हो कि 2010 बैच के टॉपर रहे फैसल इन दिनों अमेरिका में मिड करियर मास्टर्स प्रोग्राम कर रहे हैं। देश में रेप की बढ़ती घटनाओं पर किए गए ट्वीट पर उनके खिलाफ सरकार ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें