फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोहों में 10 लाख युवा शामिल हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया कि इस साल जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में 28000 संस्थानों के लगभग दस लाख युवा शामिल हुए। श्रीनगर शहर में हरिपर्वत पर 100 फीट का झंडा फहराया गया। 1947 के बाद से उपलब्धियों को प्रदर्शित करने और जम्मू कश्मीर में युवाओं के उद्देश्यपूर्ण जुड़ाव को बढ़ावा देने को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत साप्ताहिक उत्सव आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने शनिवार को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने बताया कि डल, वूलर, मानसबल, सुरुईंसर, मानसर झील और रंजीत सागर डैम में आगामी हाउस बोट और वाटर स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 सूफी और विरासत स्थलों का विकास किया जाएगा। ओवरआल अगले 365 दिन में 75 आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जम्मू और कश्मीर में तीन मासिक पर्यटन उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 17.5 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें